शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से अमलोपाइन और वलसरतन दवा के उत्पादन और बिक्री की मंजूरी मिल गयी है।

यह दवा 5 एमजी/160 एमजी, 5 एमजी/320 एमजी और 10 एमजी/ 320 एमजी में उपलब्ध होगी। यह अनुमोदित एएनडीए (ANDA) नोर्वाटिस फार्मा कॉर्पोरेशन के एक्सफोर्ज के सूचीबंद्ध दवा के बराबर है। अमलोपाइन वलसरतन दवा का उपयोग उच्चरक्तचाप के इलाज के लिए किया जायेगा। बीएसई में अरबिंदो फार्मा के शेयर सोमवार के 765.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को 761 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 778 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 758.95 रुपये फिसला। अपराह्न 12.05 बजे कंपनी की शेयर 5.55 रुपये या 0.73% की बढ़त के साथ 770.80 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 44,780.01 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख