शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) का लाभ 49.47% बढ़ा, शेयर में 3.27% की गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में टाटा स्पॉन्ज आयरन का लाभ 49.47% बढ़ कर 12.81 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 8.57 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 160.33 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.43% घट कर 140.39 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की बिक्री में 12.18% की गिरावट आयी है और यह 140.37 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की बिक्री 159.85 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के कुल खर्च 166.15 करोड़ रुपये के मुकाबले 22.52% घट कर 128.73 करोड़ रुपये हो गया है। स्पॉन्ज कारोबार में भी 17.48% की गिरावट आयी है और यह 122.88 करोड़ रुपये हो गया है। अगर सालाना आधार पर देखें तो कंपनी का 66.41% घट कर 30.88 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की आय भी 27.38% घट कर 573.53 करोड़ रुपये हो गयी है। साल दर साल कंपनी शुद्ध बिक्री भी 766.23 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 571.79 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में टाटा स्पॉन्ज के शेयर सोमवार के 570.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मंगलवार को 565.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 565.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 538.95 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.21 बजे कंपनी के शेयर 18.65 रुपये या 3.27% की गिरावट के साथ 551.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!