शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति (Maruti) का लाभ 11% घटा, आय 12.33% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में मारुति का लाभ घट कर 1,133 करोड़ हो गया है।

पिछले साल की सामान अवधि में कंपनी को 1,284 करोड़ रुपये का लाभ हुआ थ। हालांकि इस अवधि में कंपनी की आय 13,624 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.33% बढ़ कर 15,305 हो गयी है। अगर सालाना आधार पर देखें तो कंपनी की आय 49.97 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.56% बढ़ कर 57,746 हो गयी है। बीएसई में मारुति के शेयर सोमवार 3,734.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को 3,715 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 3,891.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 3,691 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयर 123.70 रुपये या 3.31% की बढ़त के साथ 3,857 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख