शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित, शेयर में बढ़त

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत अपने कर्मियों को 10,47,500 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

इसके साथ ही बैंक की 2 रुपये प्रति शेयर वाली चुकता पूंजी 5,05,63,73,034 रुपये से बढ़कर 5,05,84,68,034 रुपये हो गयी है।
बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर मंगलवार के 1,113.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 1,112.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,120.05 रहा है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 4.50 रुपये (0.40%) की बढ़त के साथ 1,117.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख