शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च (Sun Pharma Advanced Research) करेगी इक्विटी शेयरों का आवंटन, शेयर मजबूत

सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च (Sun Pharma Advanced Research) के निदेशक मंडल ने आज बुधवार को हुई अपनी बैठक में 245 रुपये प्रति 1,02,04,081 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी है।

इन शेयरों का अंकित मूल्य केवल 1 रुपया है, जिन्हें 244 रुपये के अधिमूल्य के साथ अधिकार के आधार पर आवंटित किया जायेगा। इसके बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च का शेयर मंगलवार के 303.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बुधवार को बढ़त के साथ 305.00 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 314.05 रुपये रहा है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयर में 7.60 रुपये (2.50%) की बढ़त के साथ 311.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख