शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्वराज इंजंस (Swaraj Engines) का तिमाही लाभ 39.35% बढ़ा, शेयर में 3.95% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में स्वराज इंजंस (Swaraj Engines) का लाभ 39.35% बढ़ कर 11.65 करोड़ रुपये हो गया है।

सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 41.21% की बढ़त हुई है। इसके अलावा सालाना आधार पर ही कंपनी की आय 9.29% बढ़ कर 113.99 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की आय में 7.96% की बढ़त हुई है। इन मजबूत नतीजों से कंपनी के शेयर भाव में मजबूती आयी है।
बीएसई में स्वराज इंजंस का शेयर मंगलवार के 1,120.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बुधवार को बढ़त के साथ 1,154.50 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,175.00 रुपये रहा है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयर में 44.25 रुपये (3.95%) की बढ़त के साथ 1,164.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!