शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को मिली यूएसएफडीए से मंजूरी

दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से ऑक्सीमोर्फोन हाईड्रोक्लोराइड और फेमोटिडाइन दवा के उत्पादन और बिक्री की मंजूरी मिल गयी है।

ऑक्सीमोर्फोन हाईड्रोक्लोराइड 5 एमजी और 10 एमजी में उपलब्ध होगी। ऑक्सीमोर्फोन दवा का उपयोग गंभीर दर्द के इलाज के लिए किया जायेगा। यह अनुमोदित एएनडीए (ANDA) ऐंडो फार्मा के ओपाना उत्पाद के सूचीबंद्ध दवा के बराबर है। फेमोटिडाइन दवा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक बाजार में लाया जा सकता है। फेमोटिडाइन दवा का उपयोग पेट संबंधि रोगों के इलाज के लिए किया जायेगा। बीएसई में अरबिंदो फार्मा के शेयर बुधवार को 777 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 777 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 768 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.28 बजे कंपनी के शेयर 2.50 रुपये या 0.32% की गिरावट के साथ 772.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख