शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सदभाव इंजीनियरिंग (SADBHAV ENGINEERING) का तिमाही लाभ 4.7% बढ़ कर हुआ 40.68 करोड़ रुपये

सदभाव इंजीनियरिंग (SADBHAV ENGINEERING) का जनवरी-मार्च 2016 की तिमाही में लाभ 40.68 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 38.86 करोड़ रुपये था।

हालांकि इसी अवधि में कंपनी की आय 877.5 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 979.2 करोड़ थी। सालाना आधार पर भी कंपनी के शुद्ध लाभ में वृद्धि हुई है। कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2014-15 के 113.73 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़ कर 133.70 करोड़ रुपये हो गया है।
बीएसई में सदभाव इंजीनियरिंग का शेयर मंगलवार के 286.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 285.00 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 292.15 रुपये और निचला स्तर 273.55 रुपये रहा है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयर में 12.45 रुपये (4.35%) की गिरावट के साथ 273.55 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!