शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोरोमंडल इंटरनेशनल (Coromandel International) का तिमाही लाभ बढ़ा, शेयर मजबूत

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कोरोमंडल इंटरनेशनल (Coromandel International) का शुद्ध लाभ 92.68 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 68.66 करोड़ रुपये था।

कंपनी की वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में आमदनी भी बढ़ कर 3,032.45 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 3,010.93 करोड़ रुपये थी। सालाना स्तर पर कंपनी की आय पिछले वित्त वर्ष की 11,363.03 करोड़ रुपये की तुलना वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़ कर 11,587.49 करोड़ रुपये हो गयी है।
बीएसई में कोरोमंडल इंटरनेशनल का शेयर मंगलवार के 221.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 222.95 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 236.40 रुपये और निचला स्तर 222.95 रुपये रहा है। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 6.40 रुपये (2.89%) की बढ़त के साथ 228.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख