शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) का लाभ 7.07% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का लाभ बढ़ कर 7.07% बढ़ कर 1,675.45 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1,564.74 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 4,637.92 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.69% बढ़ कर 4,855.79 करोड़ रुपये गयी है। सालाना आधार पर देखें तो कंपनी को 4,733.68 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस अवधि में कंपनी की आय 14,305.59 करोड़ रुपये रही है। बीएसई में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार को गिरावट के साथ 805 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.40 बजे कंपनी के शेयर 23.70 या 2.83% की गिरावट के साथ 814 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख