शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने स्टार कॉट्स्पिन के साथ किया समझौता

मीडिया खबरों के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भीलवाड़ा स्थित स्टार कॉट्स्पिन के साथ साझेदारी की है।

समझौते के मुताबिक रिलायंस की रेकरॉन एसएचटी स्टार कॉट्स्पिन द्वारा निर्मित पॉलिएस्टर सिलाई धागे की बुनियादी सब्सट्रेट होगी। कंपनी उत्पादों की ब्रांडिंग के अलावा स्टार कॉट्स्पिन को विपणन और तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगी। बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को सपाट 1019.70 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1019.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1009.50 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.23 बजे कंपनी के शेयर 9.20 रुपये या 0.90% की गिरावट के साथ 1010.50 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 330,513.96 करोड़ रुपये है। वर्तमान यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख