शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को मिला 780 करोड़ रुपये निर्यात ठेका

राजेश एक्सपोर्ट्स को सिंगापुर से 780 करोड़ रुपये का निर्यात ठेका मिला है।

कंपनी को ठेका सोने और हीरा जड़ित गहनों के डिजाइनर रेंज के लिए मिला है। कंपनी यह ठेका अपने बेंगलूरु स्थित उत्पादन केंद्र से पूरा करेगी और यह ठेका 15 जुलाई तक पूरा हो सकता है। बीएसई में राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर बुधवार के 571.45 रुपये की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 576 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 583.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 570.80 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.45 बजे कंपनी के शेयर 4.05 रुपये या 0.71% की बढ़त के साथ 575.50 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 218.10 रुपये है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे ऊच्चा स्तर 745.50 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख