शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कजारिया सेरेमिक्स (Kajaria Ceramics) तिमाही 27.83% लाभ बढ़ा, शेयर में 1.30% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में कजारिया सेरेमिक्स का 27.83% लाभ बढ़ कर 66.04 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 51.66 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 588.11 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.85% बढ़ कर 657.81 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी का लाभ 184.90 रुपये के मुकाबले 23.95% बढ़ कर 229.20 रुपये हो गया है। साल दर साल कंपनी की आय में 10.59% की वृद्धि हुयी है और यह 2,418.49 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की आय 2,186.89 करोड़ रही थी। बीएसई में कजरिया सेरेमिक्स के शेयर बुधवार 1049.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गुरुवार को बढ़त के साथ 1055 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 1073.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1040 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.20 बजे कंपनी के शेयर 13.60 रुपये या 1.30% की बढ़त के साथ 1063 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख