शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) ने की लाहोरी विंड फार्म परियोनजा की शुरुआत

टाटा पावर ने मध्यप्रदेश में 44 मेगावाट लाहोरी विंड फार्म परियोजना की शुरुआत की है।

कंपनी ने इस परियोजना को अपनी सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के माध्यम से विकसित किया है। इस परियोजना से प्रति वर्ष लगभग 84 मिलियन यूनिट जेनरेट करने का अनुमान है। बीएसई में टाटा पावर के शेयर आज गुरुवार को सपाट 70.85 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 70.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 68.90 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर यह शेयर 1.85 रुपये या 2.61% की गिरावट के साथ 69 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 55 रुपये रहा है जबकि 52 हफ्ते का सबसे उच्चा स्तर 79.80 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख