शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) का लाभ 37.71% बढ़ा, आय में 27.65% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में टाटा इलेक्सी का लाभ 37.71% बढ़ कर 41.08 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल कंपनी को 29.83 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। तिमाही आधार पर कंपनी का लाभ 2.98% बढ़ा है। इस दौरान कंपनी की आय 230.76 करोड़ रुपये के मुकाबले 27.65% बढ़ कर 294.57 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में तिमाही आधार पर 7.25% की वृद्धि हुयी है। वहीं सालाना आधार पर कंपनी का लाभ 50.46% बढ़ कर 154.81 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 102.89 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय में 27.35% बढ़ कर 1,087.06 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की आय 853.54 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में टाटा इलेक्सी के शेयर गुरुवार को बढ़त के साथ 2,048 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 2064 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1895 रुपये तक फिसला। अंत में यह 125.10 रुपये या 6.14% की गिरावट के साथ 1,913.05 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 6346.8 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 100 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख