शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीसी (HCC) का लाभ 7.31% घटा, शेयर में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में एचसीसी का लाभ 7.31% घट कर 19.14 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 20.65 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि इस अवधि में कंपनी की आय 1,175.12 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.77% बढ़ कर 1,196 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी केा कुल खर्च भी 2.17% बढ़ कर 985.16 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का कुल खर्च 964.21 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर देखें तो कंपनी का लाभ 81.65 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.06% बढ़ कर 84.97 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर कंपनी की आय2.56% घट कर 4,190.90 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की आय 4,301.14 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। बीएसई में एचसीसी के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। यह शेयर गुरुवार 22 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को 22.15 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 10 बजे कंपनी के शेयर 0.55 रुपये या 2.50% की गिरावट के साथ 21.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख