शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) की आय घटी और लाभ बढ़ा, शेयर उछला

टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) की वार्षिक आधार पर आय में गिरावट और लाभ में वृद्धि हुई है।

वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी के 28 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी का शुद्ध लाभ 48.7 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी की आय 350.6 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 388.2 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में टाटा मेटालिक्स का शेयर गुरुवार के 113.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मजबूती के साथ 120.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयर में 13.40 रुपये (11.84%) की बढ़त के साथ 126.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!