शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निरलॉन (Nirlon) का घाटा बढ़ कर हुआ 11.4 करोड़ रुपये, शेयर में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में निरलॉन (Nirlon) का घाटा बढ़कर 11.4 करोड़ रुपये हुआ है। वहीं वित्त वर्ष 2014-15 की इसी अवधि में निरलॉन को 7.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में निरलॉन की आय 22.5% बढ़ कर 73.5 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही 60 करोड़ रुपये रही थी। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में निरलॉन का एबिटा 21.4% बढ़कर 54 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में 45 करोड़ रुपये था। साथ ही साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में निरलॉन का एबिटा मार्जिन 74.5% से घटकर 73.9% रहा।
बीएसई में निरलॉन का शेयर गुरुवार के 217.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को कमजोरी के साथ 210.40 रुपये पर खुला है। आज शुरुआती कारोबार से ही यह लाल रेखा के नीचे ही रहा है। करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयर में 8.50 रुपये (3.91%) की गिरावट के साथ 209.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!