शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) का लाभ 29.64% बढ़ा, शेयर में बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में एलेम्बिक फार्मा का लाभ बढ़ कर 29.64% बढ़ कर 91.18 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 70.33 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 504.83 करोड़ रुपये के मुकाबले 24.63% बढ़ कर 629.19 करोड़ रुपये हो गयी है। सलाना आधार पर कंपनी का लाभ 154.28% बढ़ कर 719.44 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी को 282.93 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 53.23% बढ़ कर 3,154.22 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में एलेम्बिक फार्मा के शेयर गुरुवार 604.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को 608 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 616.75 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 602.50 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.27 बजे कंपनी के शेयर 2.55 रुपये या 0.42% की बढ़त के साथ 610 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!