शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) का तिमाही लाभ व एबिटा बढ़ा, शेयर मजबूत

तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) का लाभ 48% बढ़कर 33 करोड़ रुपये हुआ है।

वहीं वित्त वर्ष 2014-15 की इसी अवधि में ग्रेन्यूल्स इंडिया को 22 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में ग्रेन्यूल्स इंडिया की आय में भी 5% की वृद्धि हुई है और यह बढ़ कर 373 करोड़ रुपये हुई है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही 355 करोड़ रुपये रही थी। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 55% बढ़ कर 80 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 52 करोड़ रुपये था।
बीएसई में ग्रेन्यूल्स इंडिया का शेयर गुरुवार के 133.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 138.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयर में 2.50 रुपये (1.88%) की बढ़त के साथ 135.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!