शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसक्यूएस इंडिया (SQS India) को 10.6 करोड़ रुपये का लाभ, शेयर में 8.19% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में एसक्यूएस इंडिया का लाभ बढ़ कर 10.6 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1.6 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी कुल आय 36% बढ़ कर 72.4 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की आय 53.1 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का एबिटा भी 9.0 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 16.4 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन भी 17.1% से बढ़ कर 22.7% हो गया है। सालाना आधार पर कंपनी की कुल आय 215.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 23% बढ़ कर 265.1 करोड़ रुपये हो गयी है। वहीं साल दर साल कंपनी का लाभ भी 71% बढ़ कर 36.9 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी को 21.6 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 41.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 30% बढ़ कर 54.1 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन भी 19.4% से बढ़ कर 20.5% हो गया है। बीएसई में एसक्यूएस इंडिया के शेयर आज शुक्रवार को अच्छी बढ़त के साथ 1,082 रुपये पर खुले। करोबार के दौरान यह शेयर 1,110.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,063 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.56 बजे कंपनी के शेयर 81 रुपये या 8.19% की जबरदस्त बढ़त के साथ 1070 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!