शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडिया सेलुलर (Idea Cellular) ने शुरू की 84 कस्बों में 4 जी इंटरनेट सेवा

आईडिया सेलुलर (Idea Cellular) ने अपनी 4 जी इंटरनेट सेवा का विस्तार करते हुए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 84 कस्बों में यह सेवा शुरू की है।

इसके साथ ही इन दोनों राज्यों के कुल 121 कस्बों में आईडिया सेलुलर ने अपनी 4 जी इंटरनेट सेवा पहुँचा दी है। इन 121 में से 102 कस्बों में आईडिया सेलुलर 4 जी इंटरनेट पहुँचाने वाला पहला ऑपरेटर बना है।
बीएसई में आईडिया सेलुलर का शेयर गुरुवार के 126.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 122.50 रुपये पर खुला है। करीब सवा 1 बजे कंपनी के शेयर में 9.80 रुपये (7.74%) की बढ़त के साथ 116.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!