शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का तिमाही लाभ घटा, शेयर में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ 86.81% घट कर 406.71 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 3,084.92 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय 24,914.26 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.25% बढ़ कर 28,216.78 करोड़ रुपये हो गयी है। बैंक का कुल खर्च 11.33% बढ़ कर 20,834.75 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल बैंक का कुल खर्च 18,713.41 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 12,246.87 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.87% घट कर 10,179.96 करोड़ रुपये हो गया है। साल दर साल बैंक की कुल आय 12.39% 101,395.85 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल बैंक की कुल आय 90,216.23 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर गुरुवार 240.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 240.10 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 244 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 231.40 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.30 बजे बैंक के शेयर 7.15 रुपये या 2.98% की गिरावट के साथ 233.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!