शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) का तिमाही व सालाना शुद्ध लाभ बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) का शुद्ध लाभ बढ़ कर 106.31 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 74.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। साथ ही कंपनी की आय वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में बढ़ कर 429.11 करोड़ रुपये हो गयी है जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 377.07 करोड़ रुपये थी। वार्षिक आधार पर भी कंपनी की आय और शुद्ध लाभ दोनों में बढ़त हुई है। कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष के 309.86 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर वित्त वर्ष 2015-16 में 401.41 करोड़ रुपये हो गया है। साथ ही इन्हीं अवधियों में आय 1,490.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,744.16 करोड़ रुपये हो गयी है।
बीएसई में अजंता फार्मा का शेयर गुरुवार के 1,535.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 1,535.00 रुपये पर खुला है। करीब 2 बजे कंपनी के शेयर में 48.70 रुपये (3.17%) की बढ़त के साथ 1,486.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!