शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैरिको (Marico) का लाभ 25.81% बढ़ा, आय में 7.19% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में मैरिको का लाभ 25.81% बढ़ कर 138.43 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 110.03 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 1,245.01 करोड़ रुपये के मुकाबले 7.19% बढ़ कर 1,334.59 करोड़ रुपये हो गया है।कंपनी का एबिटा 216.6 करोड़ रुपये रहा है। सलाना आधार पर देखें तो कंपनी का लाभ 573.45 करोड़ रुपये के मुकाबले 26.39% बढ़ कर 724.79 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 7.48% बढ़ कर 6,225.4 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी कुल आय 5,791.8 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में मैरिको के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 254.10 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 258.85 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 252.15 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.01 बजे कंपनी के शेयर 5.60 रुपये या 2.23% की बढ़त के साथ 256.95 रुपये पर चल रहा है।इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 263.40 रुपये का रहा था जबकि 52 हफ्तों का निचला स्तर 182.50 रुपये था। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 32,428.45 करोड़ रुपये है। वतर्मान में
यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!