शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सनोफी इंडिया (Sanofi India) का तिमाही लाभ और आमदनी बढ़ी

तिमाही आधार पर सनोफी इंडिया (Sanofi India) के लाभ और आय में वृद्धि हुई है।

वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय 508.3 करोड़ रुपये रही थी जो वित्त वर्ष 2015-16 की इसी अवधि में बढ़ कर 570 करोड़ रुपये हो गयी है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ 64.5 करोड़ रुपये था जो वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में बढ़ कर 80.6 करोड़ रुपये हो गया है।
बीएसई में सनोफी इंडिया का शेयर गुरुवार के 4,321.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 4,355.95 रुपये पर खुला है। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 79.05 रुपये (1.83%) की बढ़त के साथ 4,400.45 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!