शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) ने रखा होम क्लिनिंग उत्पादों के बाजार में कदम

भारत की सबसे बड़ी रसोई उपकरण ब्रांड कंपनी टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) ने होम क्लिनिंग उत्पादों के बाजार में शुरुआत की है।

इस समय होम क्लिनिंग उत्पादों का बाजार लगभग 2,500 करोड़ रुपये का है, जो कि साल दर साल 15%-20% वृद्धि कर रहा है।
बीएसई में टीटीके प्रेस्टीज का शेयर गुरुवार के 4,473.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 4,515.00 रुपये पर खुला है, जो कि कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर भी रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 4.65 रुपये (0.10%) की बढ़त के साथ 4,478.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!