शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) का लाभ 11.86% घटा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का लाभ 11.86% घट कर 579.31 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 657.28 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। तिमाही आधार पर कंपनी के लाभ में 0.34% की वृद्धि हुयी है। इस दौरान कंपनी की आय 4,297.75 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.81% घट कर कर 4,090.67 करोड़ रुपये हो गयी है। तिमाही दर तिमाही कंपनी की आय में 6.99% की वृद्धि हुयी है। कंपनी का कुल खर्च 0.89% घट कर 3,409.86 करोड़ हो गया है। सलाना आधार पर कंपनी का लाभ 1,304.17 करोड़ रुपये के मुकाबले 52.56% बढ़ कर 1,989.72 करोड़ रुपये हो गया है। इस अवधि में कंपनी की आय में 15.90% बढ़ कर 16,139.90 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की आय 13,925.33 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। बीएसई में इंटरग्लोब एविएशन के शेयर शुक्रवार को 8.95 रुपये या 0.84% की बढ़त के साथ 1,072.15 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 1079 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1042.65 रुपये तक फिसला। इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर 702 रुपये का था जबकि 52 हफ्ते का उच्च स्तर 1,395.50 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!