शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एवरेस्ट इंडस्ट्रीज (Everest Industries) का लाभ 18.07% बढ़ा, आय में 3.91% की वृद्धि

वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में एवरेस्ट इंडस्ट्रीज का लाभ 18.07% बढ़ कर 11.89 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 10.07 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 318.45 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.91% बढ़ कर 337.29 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी की लाभ 34.21 करोड़ रुपये की तुलना में 3.21% बढ़ कर 35.31 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय साल दर साल 6.7% बढ़ कर 1313.36 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 1230.50 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के स्टील निर्माण कारोबार की आय 33% बढ़ तक 483.3 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। बीएसई में एवरेस्ट इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को 2.50 रुपये या 0.92% की बढ़त के साथ 275.50 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान यह शेयर 280 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 271.70 रुपये तक फिसला। इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर 193 रुपये का रहा था जबकि 52 हफ्ते का उच्च स्तर 430 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख