शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के तिमाही लाभ और आमदनी में गिरावट

वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) की आय 349.34 करोड़ रुपये रही थी जो वित्त वर्ष 2015-16 की इसी अवधि में घट कर 237.35 करोड़ रुपये हो गयी है।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ 103.02 करोड़ रुपये था जो वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में घट कर 64.55 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि वार्षिक आधार पर कंपनी के लाभ व आय में बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आमदनी 940.16 करोड़ रुपये थी जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़कर 1,444.30 करोड़ रुपये रही। साथ ही पिछले वित्त वर्ष के 317.12 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़कर 425.91 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में ओबेरॉय रियल्टी शेयर कल शुक्रवार को 1.75 रुपये (0.62%) की बढ़त के साथ 279.35 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 287.00 रुपय और निचला स्तर 277.40 रुपये रहा। 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 329.00 रुपये और निचला स्तर 209.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख