शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (Shriram Transport Finance) का तिमाही लाभ घटा

वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (Shriram Transport Finance) का लाभ 316.73 करोड़ रुपये रहा था जो वित्त वर्ष 2015-16 की इसी अवधि में भारी गिरावट के बाद 143.92 करोड़ रुपये रह गया है।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय 2,312.33 करोड़ रुपये थी जो वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में बढ़ कर 2,918.03 करोड़ रुपये हो गयी है। वार्षिक आधार पर भी कंपनी के लाभ में कमी आयी है। पिछले वित्त वर्ष के 1,237.81 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में 1,178.20 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आमदनी 8,644.73 करोड़ रुपये थी जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़ कर 10,245.26 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस का शेयर कल शुक्रवार को 22.05 रुपये (2.28%) की गिरावट के साथ 943.60 रुपये पर बंद हुआ। 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,017.35 रुपये और निचला स्तर 736.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!