शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनोमिक जोन (Adani Ports & Special Economic Zone) खरीदें : एसएमसी (SMC)

एसएमसी ग्लोबल ने अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनोमिक जोन (Adani Ports & Special Economic Zone) के शेयर के लिए 231-233 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 245-250 का लक्ष्य भाव दिया है और घाटा काटने का स्तर (सटॉप लॉस) 224 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 29 अप्रैल 2016 को अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनोमिक जोन का शेयर 238.20 रुपये पर बंद हुआ। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 169.15 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 20 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 374.80 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 258.24 रुपये पर चल रहा है। पिछले सप्ताह में छोटे-मंझोले शेयरों के सूचकांक में गिरावट के बावजूद इसमें 3% की बढ़त हुई। इसके अलावा कंपनी के शेयर ने चार्ट पर उच्चतम शिखर और उच्चतम तलहटी का गठन किया है जो दर्शाता है की आने वाले सप्ताह में यह ट्रेंड ऊपर की ओर जारी रह सकता है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख