शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) की सहायक कंपनी ने किया यूक्रेन की तीन कंपनियों के साथ समझौता

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) की सहायक कंपनी रिलायंस डिफेंस ने यूक्रेन की तीन सरकारी कंपनियों के साथ समझौता किया है।

इस समझौते के तहत ये कंपनियाँ परिवहन विमान, बखतरबंद वाहनों को उन्नत बनाने, समुद्री गैस टर्बाइन और मानव रहित विमान जैसे कई सैन्य उत्पादों पर मिल कर काम करेंगी। रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी और यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको के बीच इस हफ्ते यूकेन में हुई एक बैठक के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
बीएसई में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर कल शुक्रवार को 2.30 रुपये (0.43%) की बढ़त के साथ 538.55 रुपये पर बंद हुआ। 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 622.05 रुपये और निचला स्तर 282.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!