शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चोलामंडलम इन्वेसमेंट (Cholamandalam Investment) का लाभ बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में चोलामंडलम इन्वेसमेंट का लाभ 41.91% बढ़ कर 193.82 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 136.57 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान समय में कंपनी की कुल आय 943.84 करोड़ रुपये के मुकाबले 21.02% बढ़ कर 1,142.27 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में कंपनी को 444.14 करोड़ रुपये के मुकाबले 29.39% बढ़ कर 574.68 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की कुल आय 13.47% बढ़ कर 4,215.96 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की कुल आय 3,715.47 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में शुक्रावर चोलामंडलम इन्वेसमेंट के शेयर 2.10 रुपये या 0.26% की गिरावट के साथ 795.85 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 805 रुपये चढ़ा जबकि नीचे 790 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!