शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरिहंत सूपरस्ट्रक्चर्स (Arihant Superstructures) का तिमाही और सालाना लाभ बढ़ा

वार्षिक आधार पर अरिहंत सूपरस्ट्रक्चर्स (Arihant Superstructures) का लाभ वित्त वर्ष 2014-15 के 10.99 करोड़ रुपये की तुलना में 2015-16 में बढ़ कर 20.05 करोड़ रुपये रहा।

साथ ही तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ 4.39 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 0.56 करोड़ रुपये था। साथ ही तिमाही और वार्षिक आधार पर कंपनी की आय में भी वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आय 107.89 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़ कर 122.36 करोड़ रुपये रही। साथ ही तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय 37.72 करोड़ रुपये रही, जो कि पछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 25.12 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में अरिहंत सूपरस्ट्रक्चर्स का शेयर शुक्रवार के 83.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 85.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 3.20 रुपये (3.84%) की बढ़त के साथ 86.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 2 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!