शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की बिक्री 42% बढ़ी

आयशर मोटर्स की मोटर साइकिल की बिक्री अप्रैल में 42% बढ़ कर 48,197 हो गयी है।

350 सीसी के इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री में 45% की वृद्धि हुयी है और यह 43,259 हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 29,756 मोटर साइकिल की बिक्री की थी। 350 सीसी से ज्यादा क्षमता वाले मॉडल की बिक्री भी 19% बढ़ कर 4,938 हो गयी है। पिछले साल कंपनी ने 4,162 मोटर साइकिल की बिर्की की थी। कंपनी का निर्यात भी 45% बढ़ कर 1,160 हो गया है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी ने 800 मोटर सालइकिल का निर्यात किया था। बीएसई में आयशर मोटर्स के शेयर में शुक्रवार 20,032.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 19,979 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 9.45 बजे कंपनी के शेयर 57,70 रुपये या 0.29% की गिरावट के साथ 19,974.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख