शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री 2% घटी, शेयर में गिरावट

अप्रैल में बजाज ऑटो की बिक्री 2% घट कर 3,30,109 हो गयी है।

कंपनी ने पिछले साल 3,36,274 वाहनों की बिक्री की थी। हालाँकी कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 2% बढ़ कर 2,91,898 हो गयी है। पिछले साल कंपनी ने 2,85,791 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। कंपनी का व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 50,483 यूनिट के मुकाबले 24% घट कर 38,211 हो गयी है। इस दौरान कंपनी का निर्यात भी 36% घट कर 1,03,976 हो गयी है। बीएसई में बजाज ऑटो के शेयर शुक्रवार 2,484.60 रुपये बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 2,486 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 2,520 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 2,450 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.52 बजे कंपनी के शेयर 8.60 रुपये या 0.30% की गिरावट के साथ 2,477.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख