शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नवीन फ्लोरिन इंटरनेशनल (Navin Fluorine International) का सालाना लाभ और आय बढ़ी, शेयर उछला

नवीन फ्लोरिन इंटरनेशनल (Navin Fluorine International) के लाभ और आय में सालाना आधार पर वृद्धि हुई है।

वार्षिक आधार पर कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2014-15 के 49.38 करोड़ रुपये की तुलना में 2015-16 में बढ़ कर 86.46 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आय 546.12 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़ कर 636.23 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में नवीन फ्लोरिन इंटरनेशनल का शेयर शुक्रवार के 1,745.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को जबरदस्त बढ़त के साथ 1,987.00 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 2,050.00 रुपये और निचला स्तर 1,944.50 रुपये रहा है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयर में 220.75 रुपये (12.65%) की उछाल के साथ 1,966.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 2 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!