शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति (Maruti) की वाहन बिक्री 13.3% बढ़ी, शेयर में बढ़त

अप्रैल में मारुति की कुल बिक्री 1.11 लाख के मुकाबले 13.3% बढ़ कर 1.26 लाख हो गयी है।

इस अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री 16.2% बढ़ कर 1.17 लाख हो गयी है। हालांकि कंपनी की निर्यात बिक्री 13.7% घट कर 9,524 यूनिट हो गया है। कंपनी की यात्री वाहनों की बिक्री भी 2.7% बढ़ कर 86,481 हो गयी है। पिछले साल कंपनी ने 84,188 यात्री वाहनों की बिक्री की थी। बीएसई में मारुति के शेयर शुक्रवार 3,794.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 3,795 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 3,822.40 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 3,752.85 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.46 बजे 12.40 रुपये या 0.33% की बढ़त के साथ 3,808.85 रुपये पर चल रहा है। शेयर मंथन, 02 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख