शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) का तिमाही लाभ 15.22% बढ़ा,शेयर में 5.24% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का लाभ 15.22% बढ़ कर 236.85 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 205.55 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 1670.76 करोड़ रुपये के मुकबाले 20.34% बढ़ कर 2010. 73 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष की अंत में कंपनी का लाभ 0.23% बढ़ कर 856.69 करोड़ रुपये हो गया है । पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 854.67 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 17.88% बढ़ कर 7470.68 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 6337.44 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में एलऐंडटी फाइनेंस के शेयर आज सोमवार को 71.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 76 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 71 रुपये तक फिसला। अंत में यह शेयर 3.75 रुपये या 5.24% की बढ़त के साथ 75.35 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 12,554.33 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन 02 मई, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!