शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

त्रिभुवनदास भीमजी जावेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) को हुआ घटा

वार्षिक आधार पर त्रिभुवनदास भीमजी जावेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) को हुए वित्त वर्ष 2014-15 में 24.31 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 27.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

साथ ही तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ 18.49 करोड़ रुपये था, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 16.99 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। तिमाही और वार्षिक आधार पर कंपनी की आय में भी गिरावट आयी है। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आय 1,934.19 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में घट कर 1,654.77 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय 305.16 करोड़ रुपये रही, जो कि पछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 463 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में त्रिभुवनदास भीमजी जावेरी का शेयर शुक्रवार के 71.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मामूली गिरावट के साथ 71.40 रुपये पर खुला। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 1.00 रुपये (1.40%) की गिरावट के साथ 70.50 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 2 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख