शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर (Reliance Power) के सासन संयंत्र ने हासिल किया 100% प्लांट लोड फैक्टर

रिलायंस पावर ने अप्रैल में 4,000 मेगावाट सासन पावर परियोजना ने 100% प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) हासिल किया है।

प्लांट लोड फैक्टर क्षमता उपयोग का सूचक है। भारती पावर क्षेत्र में बड़े आकार के पावर स्टेशन में सबसे अच्छा प्रदर्शन है जो मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश, हरियाणा,पंजाब,राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली के प्रोक्योर राज्यों द्वारा 42 करोड़ जनसंख्या को लाभ पहुंचाता है। वर्ष 2015-16 के दौरान सासन अल्ट्रा मेगापावर परियोजना ने दूसरे तुलनीय आकार पावर स्टेशन के बीच सबसे ज्यादा 90% पीएलएफ हासिल किया है और 17 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है। बीएसई में रिलायंस पावर के शेयर मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ 51.50 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 10.05 बजे कंपनी के शेयर 0.80 रुपये या 1.65% की बढ़त के साथ 52.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख