शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) ने किये रिकॉर्ड 72 सीएनजी केन्द्र स्थापित

दिल्ली में सीएनजी के एकमात्र रिटेलर इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वाहनों में सीएनजी भरने के लिए 2016 के पहले चार महीनों में ईंधन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रिकार्ड 72 सीएनजी केन्द्रों की स्थापना की है।

इन 72 केन्द्रों में से 51 दिल्ली और 21 एनसीआर के ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में स्थापित किये हैं। उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार दिल्ली-एनसीआर में ऐसे 104 केन्द्र स्थापित किये जाने हैं, जिनमें से 90 केन्दों को स्थापित करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस को सौंपी गयी है।
बीएसई में इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर कल सोमवार के 582.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को बढ़त के साथ 588.00 रुपये पर खुला है। मगर शुरुआती कारोबार से ही इसमें गिरावट जारी है। करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयर में 5.10 रुपये (0.87%) की गिरावट के साथ 577.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख