शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने घटायी एमसीएलआर, शेयर मजबूत

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने 1 मई के प्रभाव से एमसीएलआर (धन की सीमांत लागत आधारित ऋण दर) में 5 बेसिस अंकों की कटौती की है।

एमसीएलआर में कमी के साथ ही भारतीय स्टेट बैंक होम लोन की दर महिलाओं के लिए 9.35% और अन्य सभी ऋण लेने वालों के लिए 9.4% तक गिर गयी है। इसके बाद कंपनी के शेयर भाव में बढ़त हुई है।
बीएसई में भारतीय स्टेट बैंक का शेयर कल सोमवार के 186.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 187.30 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 189.30 रुपये और निचला स्तर 187.00 रुपये रहा है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयर में 2.30 रुपये (1.23%) की बढ़त के साथ 188.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!