शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) नहीं कर सकी कोयला व्यापार और कोयला उत्पादन का लक्ष्य पूरा, शेयर कमजोर

कोल इंडिया (Coal India) के अप्रैल महीने में कोयला व्यापार और उत्पादन में कंपनी के लक्ष्य की तुलना में गिरावट आयी है।

अप्रैल में कंपनी के कोयला उत्पादन का लक्ष्य 44.48 एमटी था, जो कि 40.09 रहा है। इसके अलावा अप्रैल महीनें में ही कंपनी ने 51.46 एमटी कोयला व्यापार का लक्ष्य रखा था, जो कि 42.45 एमटी रहा है।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर अपने पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को बिना बढ़त या कमजोरी के साथ 288.70 रुपये पर ही खुला है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 289.00 रुपये और निचला स्तर 284.50 रुपये रहा है। करीब 12 बजे कंपनी के शेयर में 2.50 रुपये (0.87%) की गिरावट के साथ 286.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख