शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद विष्णु केमिकल्स (Vishnu Chemicals) के शेयर में 5% की गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में विष्णु केमिकल्स का लाभ 27.83% घट कर 7.08 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 9.81 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि कंपनी की कुल आय 121.41 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.24% बढ़ कर 127.78 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान कंपनी की बिक्री भी 5.23% बढ़ कर 126.54 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल कंपनी ने 120.25 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। बीएसई में विष्णु केमिकल्स के शेयर मंगलवार को गिरावट के साथ 311.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 311.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 296.60 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.15 बजे कंपनी के शेयर 15.60 रुपये या 5% की गिरावट के साथ 296.60 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 373.08 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!