शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैल्को (Nalco) भारत सरकार से 25% शेयर वापस खरीदेगी, शेयर मजबूत

खान सचिव बलविंदर कुमार ने कहा है कि नैल्को (Nalco) भारत सरकार से अपने 25% शेयर वापस खरीदने को तैयार हो गयी है।

उन्होनें आगे कहा कि अगले 15 दिनों के अंदर कंपनी के बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें इन 25% शेयरों की कुल कीमत तय की जायेगी। सरकार इस बिकवाली सौदे से 3,250 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर रही है।
बीएसई में नैल्को का शेयर कल सोमवार के 46.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को बढ़त के साथ 46.75 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 48.10 रुपये और निचला स्तर 46.75 रुपये रहा है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयर में 1.20 रुपये (2.59%) की गिरावट के साथ 47.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!