शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की दोपहिया वाहनों की बिक्री 15% बढ़ी

अप्रैल में हीरो मोटोकॉर्प की दोपहिया वाहनों की बिक्री 15% बढ़ कर 612,739 हो गयी है।

पिछले साल अप्रैल 2015 में कंपनी ने 533.305 दोपहिया वहानों की बिक्री की थी। कंपनी की बिक्री में लगातार तीसके महीने वृद्धि हुयी है। कंपनी ने फरवरी में 13.6% और मार्च 14% की बिक्री की थी। इसके साथ ही 100सीसी सेगमेंट के साथ 125सीसी सेगमेंट में भी अपना नेतृत्व को बनाये हुए। बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर सोमवार 2907. 70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को बढ़त के साथ 2955 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 2959 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 2895.10 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.38 बजे कंपनी के शेयर 5.40 रुपये या 0.19% की गिरावट के साथ 2.902.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन,03 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!