शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शक्ति शुगर्स (Sakthi Sugars) करेगी 2.26 करोड़ इक्विटी शेयर जारी

शक्ति शुगर्स (Sakthi Sugars) ने बीएसई को सूचित किया है कंपनी के निदेशक मंडल ने ऋण के रूपांतरण के लिए 2,26,35,757 पूर्ण चुकता शेयरों को एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) को जारी करने की मंजूरी दे दी है।

10 रुपये प्रति वाले इन शेयरों को 27.00 रुपये प्रति शेयर मूल्य पर कुल 61.12 करोड़ रुपये में तरजीही आवंटन के आधार पर जारी किया जायेगा।
बीएसई में शक्ति शुगर्स का शेयर कल सोमवार के 39.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को गिरावट के साथ 39.05 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 39.75 रुपये और निचला स्तर 38.00 रुपये रहा है। करीब सवा 1 बजे कंपनी के शेयर में 1.05 रुपये (2.68%) की गिरावट के साथ 38.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!