शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की बिक्री 16% बढ़ी

अप्रैल में टीवीएस मोटर की वाहन बिक्री 16% बढ़ कर 227,096 हो गयी है।

पिछले साल अप्रैल 2015 में कंपनी ने 195,937 वाहनों की बिक्री की थी। हालाँकि कंपनी के कुल निर्यात में 12.55% की गिरावट आयी है और यह 28,354 यूनिट्स हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी 32,426 यूनिट्स का निर्यात किया था। वहीं दोपहिया वाहनों का निर्यात 23,525 से 4.8% बढ़ कर 24,658 यूनिट्स हो गया है।अप्रैल में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 186,041 यूनिट्स से 19.5% बढ़ कर 222,350 यूनिट्स हो गया है। दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री भी 21.6% की बिक्री 162,516 यूनिट्स हो गयी है। कंपनी की स्कूटर बिक्री भी 28.3% बढ़ कर 63,341 यूनिट्स हो गया है। वहीं कंपनी की मोटरसाइकिल की बिक्री भी 20.7% बढ़ कर 90,491 यूनिट्स हो गयी है। बीएसई में टीवीएस मोटर के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 321.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 325.35 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 318.40 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.31 बजे कंपनी के शेयर 0.70 रुपये या 0.22% की बढ़त के साथ 319.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!